Showing posts with label NEWS. Show all posts
Showing posts with label NEWS. Show all posts

Sunday, June 20, 2021

बहाली में देरी पर बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों ने की भूख हड़ताल, ट्विटर पर भी हल्ला बोल

बहाली में देरी पर बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों ने की भूख हड़ताल, ट्विटर पर भी हल्ला बोल



पटना : आज दिनांक 20/06/2021 को बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन(@btetctet) ट्विटर पेज के आवाहन पर सभी शिक्षक अभ्यथियों के द्वारा 11 बजे से लगातार मार्मिक और ह्रदय विदारक फ़ोटो और वीडियो बनाकर हैशटैग #ReleaseTeacherNiyojanSchedule का उपयोग कर अपने पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठकर कर लगभग 3 से 4 लाख की संख्या में ट्विट और रिट्विट किया गया। 


जिससे ये मुद्दा ट्विटर पर बिहार में 1 नंबर पर और पूरे भारत देश में 19 नंबर पर घंटो ट्रेंड करता रहा। फ़ोटो और वीडियो में अभ्यथी  नियोजन शेड्यूल जारी नहीं होने से अपना  मानसिक ,आर्थिक और सामाजिक  तकलीफ को बड़े ही बेबाकी से फ़ोटो और वीडियो के माध्यम से बताया और शिक्षक नियोजन नही होने से कोरोना काल में
उत्पन्न हुई परेशानी को सरकार तक पहुचाने का प्रयास किया।



इस डिजिटल भूख हड़ताल आंदोलन को सफल बनाने में यूथ फ़ॉर स्वराज,युवा हल्ला बोल तथा बिहार के तमाम शिक्षक संगठन का बहुत ही बड़ा योगदान मिला।कुछ बड़े नेताओं और विधायकों का भी सहयोग मिला।







Tuesday, May 25, 2021

बिहार शिक्षक बहाली के लिए कोर टीम डिजिटल आंदोलन के अंतर्गत चला रही है हस्ताक्षर अभियान

 बिहार शिक्षक बहाली के लिए कोर टीम डिजिटल आंदोलन के अंतर्गत चला रही है हस्ताक्षर अभियान




पटना:बिहार शिक्षक बहाली के लिए कोर टीम डिजिटल आंदोलन के अंतर्गत चला रही है हस्ताक्षर अभियान। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षक अभ्यर्थियों को अपना नाम ,पता,मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर दिए गए फॉर्मेट के अनुसार एक सादे कागज पर करना है और फ़ोटो खिंच कर अमित कुमार नालंदा के व्हाट्सएप नंबर 9835525055 पर भेज देना है।आपके हस्ताक्षर को PMO,PRESIDENT,CMO,GOVERNOR,एवं HIGH COURT को भेजा जाएगा।उसके बाद पत्र अभियान चलेगा।




देश भर में छाया बिहार के शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा

 देश भर में छाया बिहार के शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा






पटना:कल दिनांक 24/05/2021 को बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन(@btetctet) ट्विटर पेज के आवाहन पर सभी शिक्षक अभ्यथियों के द्वारा 11 बजे से लगातार अपना मार्मिक और ह्रदय विदारक वीडियो बनाकर हैशटैग #Bihar_Needs_Teachers का उपयोग कर 6 से 7 लाख की संख्या ट्विट और रिट्विट किया गया। जिससे ये मुद्दा ट्विटर पर पूरे भारत देश मे 1 और 2 नंबर पर घंटो ट्रेंड करता रहा।वीडियो में अभ्यथी  नियोजन नहीं होने से अपना  मानसिक ,आर्थिक और सामाजिक  तकलीफ को बड़े ही बेबाकी से बताया और शिक्षक नियोजन नही होने से कोरोना काल में उत्पन्न हुई परेशानी को सरकार तक पहुचाने का प्रयास किया।इस डिजिटल आंदोलन को सफल बनाने यूथ फ़ॉर स्वराज,युवा हल्ला बोल तथा बिहार के तमाम शिक्षक संगठन का बहुत ही बड़ा योगदान मिला।
नेता प्रतिपक्ष के साथ  बड़े नेताओं और विधायकों का भी सहयोग मिला।देश भर में छाया बिहार के शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा



क्या है शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा




बिहार सरकार शिक्षक बहाली को भी चुनावी वोट की तरह देखती हैं। विधानसभा चुनाव में नीतीश जी की NDA सरकार ने चुनावी सभा मे चीख चीख कर कहा था कि सरकार की गठन होने के 1 साल के अंदर बहाली को पूरा कर लिया जायेगा लेकिन सरकार गठन होने के बाद आज तक सरकार ने शिक्षक बहाली पर एक  कदम भी आगे नही बढ़ाया हैं जबकि अन्य राज्यों में इस कोरोना काल मे भी युवाओं को रोज़गार देने का काम राज्य सरकाए कर रही हैं ।लेकिन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री और विधायक सिर्फ सोशलमीडिया पर पोस्ट करने में व्यस्त हैं ।जमीनी स्तर पर युवाओं और शिक्षा के लिए सरकार कुछ भी नही कर रही हैं बिहार RTE Act के अनुसार छात्र शिक्षक अनुपात को पूरा करने में देश का सबसे पिछड़ा राज्य हैं। RTE Act के अनुसार छात्र शिक्षक अनुपात को बिहार के मात्र 25% विद्यालय ही पूरा करते है।बिहार सरकार की सिर्फ 2% विद्यालयों में RTE Act के सभी नियमो का पालन करती हैं ये खुद सरकार का रिपोर्ट में बताया गया हैं। शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार होने के बावजूद भी बिहार सरकार अपने राज्य के बच्चों को मौलिक अधिकार का हनन कर रही हैं।बिहार के स्कूलों में जितने कक्षाएं हैं उतने शिक्षक भी सरकार नही दे पा रही हैं। 1से 5 के स्कूलों में कम से कम 5 शिक्षक और 1से 8 तक के स्कूलों में कम से कम 8 शिक्षक होने ही चाहये सरकार इतने शिक्षक देने में भी असमर्थ हैं। यदि आप बच्चों को उनका मौलिक अधिकार नही दे सकते तो बिहार के सारे स्कूलों को बंद कर दे।प्रारंभिक स्कूलों में 94000 शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन निकाले 3 साल हो गया हैं ।सरकार  बहाली नही कर रही हैं । उच्च न्यायालय पटना में ब्लाइंड केस के नाम पर शिक्षक नियोजन को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।शिक्षक अभ्यर्थियों को मजबूरन इस कोरोना महामारी में भी सोशलमीडिया ट्विटर के द्वारा आंदोलन करना पर रह हैं यदि अभी ये महामारी नही होता तो अभ्यर्थी सड़क पर ये आंदोलन करते.....

Monday, May 24, 2021

सरकारी विद्यालयों के बच्चों को मिल सकता है टैब या स्मार्टफोन

 

सरकारी विद्यालयों के बच्चों को मिल सकता है टैब या स्मार्टफोन



पटना: पहली से 12वीं तक के हर बच्चों को मिलेगा लैपटॉप और टैबलेट

बिहार सरकार शिक्षा को लेकर है चिंतित

बिहार में सरकारी और निजी स्‍कूलों के बीच फासले को कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने लगातार कई कोशिशें शुरू की हैं।इस कोरोना जैसे महामारी में शिक्षा के ऊपर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है जिसको लेकर सरकार काफी चिंतित हैं इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए अब सरकार लगातार कोशिश में लगी हुई हैं

पहली से बारहवीं कक्षा तक लैपटॉप एवं टैबलेट

अभी सबसे बड़ी समस्या ये आ रही है कि सभी स्कूल एवं कॉलेज कोरोना महामारी को लेकर बंद पड़ा है जिससे बच्चों के पढाई पर काफी असर पर रहा है । इसलिए सरकार अब पहली से लेकर बारहवीं तक के सभी बच्चों को लैपटॉप एवं टैबलेट देगी ।इस योजना में से एक योजना है E-Library, जिसमे पहली से बारहवीं वर्ग के बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गयी है । इसमें टेक्स्ट बुक के अलावा ऑडियो और विडियो में भी पाठ्य सामग्री उपलब्ध है जिससे सभी बच्चे घर बैठे ही अपनी पढाई कर सकते हैं ।

E-Libarary और समस्याएँ

E-Library तो तैयार है लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी के पास Smartphone, Latptop या Tablet होना जरुरी हैं जो की सभी बच्चों के पास नहीं होने से ये योजना कमजोर पड़ती जा रही हैं । क्योंकि बिहार सरकारी स्कूलों में ज्यादातर गरीब तबके एवं माध्यम वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं जिसकी वजह से वो इन Digital Divices का उपयोग करने में सक्षम नहीं है । इसलिए सरकार अब पूरी कोशिश में लगी हुई है की इन बच्चों को Digital Divices दी जाए जिससे वो पूरी तरह इसका लाभ उठा सके और अपने भविष्य को उज्जवल बना सके ।


बिहार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने स्वीकारा

बिहार सरकार ने डिजिटल डिवाइस के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भी रखा है और साथ ही सभी शिक्षा अभियान को Digitalization करने का भी अनुरोध किया है, जिससे पहली और बारहवीं वर्ग के बच्चे आसानी से ऑनलाइन पढाई का लाभ उठा सके । शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने जाकारी दी की केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को डिजिटल डिवाइस उपलब्ध करने का पूरा भरोसा दिया है ।

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विभिन्नता पर विचार

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में, बिहार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के बारे जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बिहार में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों में काफी अंतर देखनो को मिलता हैं इससे यहाँ के बच्चों में भी इस चीज की कमी खलती है । इस विभिन्नता को खत्म करने के लिए इस चालू वित्तीय वर्ष में होने वाली प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में राज्य सरकार की ओर से डिजिटल डिवाइस का प्रस्ताव रखा जायेगा ।

डिजिटल शिक्षा, शैक्षणिक प्रबंधन एवं नई शिक्षा निति पर हुई चर्चा

इस योजना से सरकारी स्कूल के बच्चे अब ऑनलाइन पढाई कर सकेंगे क्योंकि बिहार सरकार ने केंद्र से ऑनलाइन पढाई के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप एवं टैबलेट की मांग की है । साथ ही समग्र शिक्षा अभियान को डिजिटल डिवाइस का का प्रावधान करने की भी मांग की गयी हैं ।

33 लाख बच्चों का हुआ चालू सत्र में नामांकन

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने जानकारी दी चालू सत्र में बड़े पैमाने पर नामांकन अभियान को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा गया । सभी कक्षाओं को मिलकर लगभग 33 लाख बच्चों का नामांकन हुआ था । पिछले शैक्षणिक सत्र में विद्यालय सही ढंग से नहीं चलने के कारण सभी बच्चों के लिए कैच-अप कोर्स की पूरी तैय्यारी कर ली गयी हैं लेकिन कोरोना महामरी के करना इसे प्रारंभ नहीं किया जा सका ।

बिहार में शिक्षकों का घोर अभाव है।

सरकार जितना चाहे उतना टैब या स्मार्टफोन बाँट ले लेकिन इन टैब या स्मार्टफोन में भी ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है । बिहार में बीते 3 साल से 94000 शिक्षकों की बहाली नही हुई है सरकार पहले वो पूरा कर ले तभी ये योजना सफल हो पाएगी।

ऐसे उठायें E-Class का लाभ

सरकार की यह योजना सफल हुई तो इससे सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के बीच जो अंतर देखनो को मिलता है वो समाप्त हो जायेगा । दूरदर्शन पर चल रही ई-क्लास के साथ साथ ई-लाइब्रेरी का भी फ़ायदा उठा पाएंगे । अगर आप के पास एंड्राइड मोबाइल है तो आप इसे अपने मोबाइल के प्ले-स्टोर पर उपलब्ध एंड्राइड अप्प (e-LOTS) के माध्यम से भी फ़ायदा उठा सकते हैं । इस एंड्राइड एप्प को निचे दिए गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं 

http://bepclots.bihar.gov.in/

Sunday, May 23, 2021

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर उठ रहे है सवाल क्योंकि बिना शिक्षक के पढ़ रहा है बिहार

 बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर उठ रहे है सवाल क्योंकि बिना शिक्षक के पढ़ रहा है बिहार

पटना: बिहार में वर्तमान में प्राथमिक शिक्षा की स्तिथि काफी दयनीय है क्योंकि बिहार में विद्यालयो की संख्या में बढ़ोतरी हुई , छात्रों के नामांकन में भी इजाफा हुआ परंतु शिक्षक की भर्ती लंबे अरसे से बंद है जिस कारण बिहार के छात्र बिना शिक्षक के ही पढ़ रहे है इस बात को हम कुछ आंकड़ो के माध्यम से समझते है जो राज्य और केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 में जारी किया गया है। विदित रहे की उसके बाद ना सरकार ने डाटा जारी किया ना ही शिक्षको का नियोजन किया है| राज्य में पिछले सात साल से कोई शिक्षक बहाल नहीं हुए है |


बिहार राज्य में कुल 41762 प्राथमिक एवं 26523 मध्य विद्यालय है।बिहार के प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 3276 जहाँ 1 शिक्षक,12507 विद्यालय जहाँ 2 शिक्षक , 10595 विद्यालय जहाँ 3 शिक्षक,7170 विद्यालय जहाँ 4 शिक्षक,4366 विद्यालय जहाँ 5 शिक्षक,3874  विद्यालय जहाँ 5 से अधिक शिक्षक है।यानि की बिहार के लगभग 42 हजार प्राथमिक विद्यालय में से कुल 3874 विद्यालय ही कुल मिलाकर कुछ हद तक शिक्षकों को बच्चों के लिए उपलब्ध करा रहा है |


अब बिहार के मध्य विद्यालय का हाल देखिये 

बिहार के मध्य विद्यालयों की संख्या 3462 जहाँ 5 से कम शिक्षक,2831 विद्यालय जहाँ 5 शिक्षक , 3507 विद्यालय जहाँ 6 शिक्षक,3567 विद्यालय जहाँ 7 शिक्षक,3397 विद्यालय जहाँ 8 शिक्षक,12406  विद्यालय जहाँ 8 से अधिक शिक्षक है।

पूरे बिहार राज्य में 8004 ऐसे विद्यालय है जहाँ शिक्षक छात्र का अनुपात 100 से ज्यादा का है। जबकि पूरे बिहार राज्य का शिक्षक छात्र का अनुपात 57 है। सीतामढ़ी जिला का शिक्षक छात्र का अनुपात 75  है और नालंदा का शिक्षक छात्र का अनुपात 42 है। 


बिहार में 2007-08 में सरकारी विद्यालयों की संख्या 66627 थी जो 2015-16 में बढ़कर 70934  हो गई।



बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में 2007-08 में कुल बच्चों का नामांकन 14,629,233 था जो 2015-16 में बढ़कर 16,170,088 हो गया।



बिहार में 2021-22 सत्र के लिए प्रवेशोत्सव : नामांकन अभियान के तहत पूरे बिहार में  24 मार्च 2021 तक कुल 32,08,503 बच्चों का नामांकन हुआ है।



बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में 2007-08 में शिक्षक छात्र अनुपात 54 था  जो 2015-16 में बढ़कर 57 हो गया। क्योकि शिक्षको की बहाली कई वर्षो से नही हुई है। 

राज्य में कुल शिक्षको की संख्या 383176 है। ये बिहार सरकार के डाटा 2015-16 के अनुसार है जिसके बाद ना डाटा आया ना शिक्षक बहाली हुई| विदित हो की शिक्षा मंत्री खुद सदन में ये मानते है की बिहार में सवा तीन लाख शिक्षकों के पद रिक्त है अब बिहार की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है | ये आंकड़े और भी भयावह हो गए होंगे क्योंकि 2015 से शिक्षक कम तो हुए लेकिन भरने की कार्रवाई नहीं की गयी |



ये जो तथ्य आप ने अभी पढ़ा ये तो विहार की वर्तमान शिक्षा की स्थिति को बता रहा हैं लेकिन हमारा बिहार ऐसा नही था प्राचीन काल में नालंदा तक्षशिला जैसी विश्व विख्यात शिक्षण संस्थान हमारे बिहार में हुआ करती थी जहाँ पर विश्व भर के छात्र पढ़ने आते थे

वो गौरव बिहार को पुनः कब प्राप्त होगा ये तो हमारी सरकार के गर्व में छुपा हैं

RTE Act 2009 के तहत 1से 8 तक की शिक्षा को मौलिक अधिकार में शामिल कर दिया गया आज हमारी सरकारें बच्चों के मौलिक अधिकार का हनन कर रही हैं मौलिक अधिकार का हनन करना किसी अपराध से कम नहीं हैं।



बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन(@btetctet) ट्विटर और फेसबुक पेज के द्वारा 30 मार्च 2021 से ही हैश टैग 

#बिना शिक्षक के पढ़ रहा है बिहार  द्वारा इन बातों को लगातार बिहार सरकार और शिक्षा मंत्री तक पहुचाने का प्रयास किया जा रहा है।


बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन(@btetctet) ट्विटर पेज के द्वारा सभी शिक्षक अभ्यथियों से 24 मई को 11 बजे से अपना एक दो मिनट का एक वीडियो बनाकर हैशटैग #Bihar_Needs_Teachers का उपयोग कर ट्विटर पर ट्वीट और रिट्विट करने आवाहन किया गया है इस वीडियो में अभ्यथी  नियोजन नहीं होने से अपना  मानसिक ,आर्थिक और सामाजिक  तकलीफ को बतायेगें और कोरोना काल में उत्पन्न हुई परेशानी को सरकार तक पहुचाने का प्रयास करेंगे।

बिहार के मासूम बच्चों को शिक्षक आखिर कब तक नसीब होगा। इस सवाल का जवाब तो शिक्षा विभाग ही दे सकता है।

Wednesday, May 12, 2021

अभ्यर्थी ट्विटर पे पूछ रहे सवाल कब तक शिक्षक नियोजन करोगे सरकार

Patna: अभ्यर्थी ट्विटर पे पूछ रहे सवाल कब तक शिक्षक नियोजन करोगे सरकार 

बिहार में वर्षों से लंबित बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण अभ्यार्थियों में निराशा है| अभ्यार्थियों ने ट्वीटर पे बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन पेज के बैनर तले ऑनलाइन प्रदर्शन किया|



 #पीड़ित_बिहार_शिक्षक_अभ्यर्थी हैसटैग का उपयोग करते हुए लाखों अभ्यर्थी ने अपना दर्द बिहार के नेताओं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को टैग करके साझा किया| अभ्यार्थियों का कहना है की सरकार जानबूझ कर शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया फसाए हुए है, सरकार कभी भी नियोजन को लेकर गंभीर नहीं हुई| 2019 में शुरू हुई बिहार प्रारंभिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया आज तक पूर्ण नहीं हुई जिससे अभ्यर्थी तनावग्रस्त होते जा रहे है| शिक्षक अभ्यार्थियों का मुद्दा ट्विटर पे बिहार में एक नम्बर पे ट्रेंड करता रहा| राजद ने सरकार पे गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा की बिना शिक्षक के स्कूल, क्या ये है सुशासन की सरकार?





राजद नेता अरुण कुमार यादव ने भी सरकार को नियोजन में हो रही देरी पे घेरा वहीँ बिहार कांग्रेस के युवा अध्यक्ष गुंजन पटेल ने सरकार पे नियोजन के नाम पे ठगने का आरोप लगाया जिसके बाद yuva halla bol, youth for swaraj, yuva senaऔर aisa जैसे संघठनों ने भी सरकार को शिक्षक नियोजन में हो रही देरी के मुद्दे पे घेरा |



अभ्यार्थियों का कहना है की सारी अहर्ता पूर्ण करने के बाद भी सरकार ने आज तक हमे बेरोजगार रखा| इस कोरोना काल में हम अब दाने दाने को मोहताज हो गए है| सरकार जल्द से जल्द ब्लाइंड फेडरेसन केस को सुलझाते हुए नियोजन को पूर्ण करें |एक ओर सरकार वादा करती है की माइक में अनाउंस कर कर के रोजगार दिया जायेगा वहीँ दूसरी और लाखों अभ्यर्थी का नियोजन नहीं होने से पिछले तीन साल से तनावग्रस्त है |

Monday, May 3, 2021

94000 शिक्षक नियोजन को लेकर अभ्यार्थियों ने किया ट्वीटर पे प्रदर्शन

 बिहार में गत वर्षों से चली आ रही बिहार शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। पिछले कई वर्षों से शिक्षक अभ्यर्थी इस इतंज़ार में बैठे है कि कब हम विद्यालय पहुँचेंगे। सरकार व शिक्षा विभाग के सुस्त रवैये के कारण उनका यह इतंज़ार कब खत्म होगा, यह कहना अब मुश्किल साबित हो रहा है।



एक तरफ बिहार में कोरोना का कहर अपने चरम सीमा पर है। कई शिक्षक अभ्यर्थी समेत उनके परिवार इससे जूझ रहे हैं। इस कहर के बीच भी शिक्षक अभ्यर्थियों की अपनी बहाली पूर्ण करने की चिंता साफ देखी जा सकती है। यह शिक्षक अभ्यर्थी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपनी आवाज उठाते आये है, सरकार से मांग करते नजर आते है कि बहाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। शिक्षक अभ्यर्थी की यह माँग सोमवार सुबह ट्विटर पर नजर आने लगी।

वो लगातार #MENTIONING_BLIND_CASE टैग के साथ ब्लाइंड फेडरेशन के केस को अदालत में मेंशन करने की बात कर रहे थे।



आपको यह बताते चले कि बिहार के माननीय शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी जी विधानसभा सत्र के दौरान इसे अर्जेंट बताते हुए बीते 5 अप्रैल को ही केस से लीव मिल जाने की बात रखे थे। पर यही अर्जेंट केस 195 नंबर पर लिस्टेड हुई जिसके कारण उसकी सुनवाई अब तक नहीं हो सकी।


ये केस 94000 प्राथमिक शिक्षक बहाली की है जिसकी प्रक्रिया 2019 में प्रारंभ हुई थी। इसके साथ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक बहाली भी सरकार व शिक्षा विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण विभन्न मामलों में फँसती नजर आती है।


ये शिक्षक अभ्यर्थी कोरोना से तो जूझ रहे है साथ ही घर की तंगी स्थिति इन्हें कोरोना से ज्यादा भयावह हो गई है। पिछले एक वर्ष से कोचिंग, ट्यूशन या प्राइवेट संस्थान बन्द होने के वजह से जो भी इनकी आमदनी के स्त्रोत थे वो अब बन्द हो चुके है। 


बिहार सरकार व शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी अब इस शिक्षक बहाली प्रक्रिया पर कुछ बोलने से बचते ही नजर आते है। उधर सरकार की निष्क्रियता व इधर शिक्षक अभ्यर्थियों की सोशल मीडिया पर सक्रियता, इसकी स्थिति को स्पष्ट रूप में सामने लाती हैं।

ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक शिक्षक अभ्यर्थी इसका इंतज़ार करती है और कब सरकार इस पर खुलकर अपनी बात रखती है।

Wednesday, November 11, 2020

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम की पूरी लिस्ट, देखिए कौन कहां से जीता

 पटना... बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव परिणाम आ गए हैं। बिहार की जनता का जनादेश एनडीए को दिया है। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला गया। इसमें बीजेपी 74 और जेडीयू 43 सीटें जीतने में कामयाब रहे। आरजेडी और कांग्रेस का महागठबंधन 110 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। कई सीटों पर कांटे के मुकाबले के बावजूद आखिरकार नीतीश कुमार अपनी साख बचाने में कामयाब रहे। मतों का मार्जिन 200 से भी कम देखा गया। आइए जानते हैं किस सीट से कौन विजयी रहा।




बिहार चुनाव परिणाम 2020: विजेताओं की पूरी सूची (परिणाम घोषित होने पर सूची अपडेट की जाएगी)

चुनाव क्षेत्रपार्टीउम्मीदवार स्थिति
Agiaonभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)मनोज मंज़िलजीत लिया
Alamnagarजनता दल (यूनाइटेड)नरेंद्र नारायण यादव
Alauliराष्ट्रीय जनता दलरामवृक्ष सदाजीत लिया
Alinagarविकासशील इन्सान पार्टीमिश्री लाल यादवजीत लिया
अमरपुरजनता दल (यूनाइटेड)जयंत राजजीत लिया
Amnourभारतीय जनता पार्टीकृष्ण कुमार मंटूजीत लिया
प्रणयAIMIMAKHTARUL IMANजीत लिया
अररियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसअबिदुर रहमानजीत लिया
आराभारतीय जनता पार्टीअमरेन्द्र प्रताप सिंहअग्रणी
अरवलभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)महा नंद सिंहअग्रणी
Asthawanजनता दल (यूनाइटेड)जितेंद्र कुमारजीत लिया
अत्रीराष्ट्रीय जनता दलअजय यादवजीत लिया
Auraiभारतीय जनता पार्टीराम सूरत कुमारजीत लिया
औरंगाबादभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसआनंद शंकर सिंहजीत लिया
Babubarhiजनता दल (यूनाइटेड)मीना कुमारीजीत लिया
Bachhwaraभारतीय जनता पार्टी

 सुरेंद्र मेहता

जीत लिया
बगहाभारतीय जनता पार्टीराम सिंहजीत लिया
बहादुरगंजAIMIMमोहम्मद अंजार नईमीजीत लिया
बहादुरपुरजनता दल (यूनाइटेड)मदन साहनीजीत लिया
बैकुंठपुरराष्ट्रीय जनता दलप्रेम शंकर प्रसादजीत लिया
BaisiAIMIMसैयद रुकनदीन अहमदजीत लिया
Bajpattiराष्ट्रीय जनता दलमुकेश कुमार यादवजीत लिया
Bakhriभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीसूर्यकांत पासवानजीत लिया
बख्तियारपुरराष्ट्रीय जनता दलअनिरुद्ध कुमारजीत लिया
बलरामपुरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)महबूब आलमजीत लिया
Baniapurराष्ट्रीय जनता दलकेदार नाथ सिंहजीत लिया
बांकाभारतीय जनता पार्टीराम नारायण मंडलजीत लिया
Bankipurभारतीय जनता पार्टीनितिन नबीनअग्रणी
बनमनखीभारतीय जनता पार्टीकृष्ण कुमार ऋषिअग्रणी
Barachattiहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)ज्योति देवीजीत लिया
बरारीजनता दल (यूनाइटेड)बिजय सिंहजीत लिया
Barbighaभारतीय जनता पार्टीरामप्रवेश रायजीत लिया
Barbighaजनता दल (यूनाइटेड)सुदर्शन कुमारजीत लिया
बाढ़भारतीय जनता पार्टीज्ञानेंद्र प्रताप सिंहजीत लिया
Barharaभारतीय जनता पार्टीराघवेन्द्र प्रसाद सिंहजीत लिया
Barhariaराष्ट्रीय जनता दलबच्चा पांडेजीत लिया
Barurajभारतीय जनता पार्टीअरुण कुमार सिंहजीत लिया
Bathnahaभारतीय जनता पार्टीअनिल कुमारजीत लिया
बेगूसरायभारतीय जनता पार्टीकुंदन कुमारजीत लिया
Belaganjराष्ट्रीय जनता दलसुरेंद्र प्रसाद यादवजीत लिया
Beldaurजनता दल (यूनाइटेड)पन्ना लाल सिंह पटेलजीत लिया
Belharजनता दल (यूनाइटेड)मनोज यादवजीत लिया
Belsandराष्ट्रीय जनता दलसंजय कुमार गुप्ताजीत लिया
Benipattiभारतीय जनता पार्टीविनोद नारायण झाजीत लिया
Benipurजनता दल (यूनाइटेड)बिनय कुमार चौधरीजीत लिया
बेतियाभारतीय जनता पार्टीरेणु देवीजीत लिया
भभुआराष्ट्रीय जनता दलभारत बिंदजीत लिया
भागलपुरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसअजीत कुमारजीत लिया
Bhoreyजनता दल (यूनाइटेड)सुनील कुमारजीत लिया
Bibhutipurभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)अजय कुमारजीत लिया
बिहारीगंजजनता दल (यूनाइटेड)निरंजन कुमार मेहताजीत लिया
Biharsharifभारतीय जनता पार्टीडॉ। सुनील कुमारजीत लिया
Bihpurभारतीय जनता पार्टीकुमार शैलेन्द्रजीत लिया
बिक्रमभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससिद्धार्थ सौरवजीत लिया
Bisfiभारतीय जनता पार्टीहरिभूषण ठाकुर "बचोल"जीत लिया
Bochahaविकासशील इन्सान पार्टीमुसाफिर पासवानजीत लिया
बोध गयाराष्ट्रीय जनता दलकुमार सर्वजीतजीत लिया
Brahampurराष्ट्रीय जनता दलशंभू नाथ यादवजीत लिया
बक्सरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससंजय क्र। तिवारी @ मुन्ना तिवारीजीत लिया
चैनपुरबहुजन समाज पार्टीमोहम्मद। सामा खानजीत लिया
Chakaiस्वतंत्रसुमित कुमार सिंहजीत लिया
Chanpatiaभारतीय जनता पार्टीउमाकांत सिंहजीत लिया
छपराभारतीय जनता पार्टीडॉ। सीएन गुप्ताजीत लिया
Chenari भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमुरारी प्रसाद गौतमजीत लिया
चेरिया बरियारपुरराष्ट्रीय जनता दलराजवंशी महतोजीत लिया
छातापुरभारतीय जनता पार्टीनीरज कुमार सिंहजीत लिया
Chiraiyaभारतीय जनता पार्टीलाल बाबू प्रसाद गुप्ताजीत लिया
दानापुरराष्ट्रीय जनता दलरीत लाल रेजीत लिया
Darauliभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)सत्यदेव रामजीत लिया
Daraundhaभारतीय जनता पार्टीकरनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंहजीत लिया
दरभंगाभारतीय जनता पार्टीसंजय सरावगीजीत लिया 
दरभंगा ग्रामीणराष्ट्रीय जनता दलललित कुमार यादवजीत लिया 
डेहरीराष्ट्रीय जनता दलफाटे बहादुर सिंहजीत लिया 
ढाकाभारतीय जनता पार्टीपवन कुमार जायसवालजीत लिया 
Dhamdahaजनता दल (यूनाइटेड)लेसि सिंहजीत लिया
Dhauraiyaराष्ट्रीय जनता दलभूदेव चौधरीजीत लिया
दीघाभारतीय जनता पार्टीसंजीव चौरसियाजीत लिया
दिनाराराष्ट्रीय जनता दलविजय कुमार मंडलजीत लिया
दुमरांवभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)अजीत कुमार सिंहजीत लिया
एकमाराष्ट्रीय जनता दलश्रीकांत यादवजीत लिया
Fatuhaराष्ट्रीय जनता दलडॉ। रामानंद यादवजीत लिया
फोर्बेस्गंजभारतीय जनता पार्टीविद्या सागर केशरीजीत लिया
Gaighatराष्ट्रीय जनता दलनिरंजन रॉयजीत लिया
Garkhaराष्ट्रीय जनता दलसुरेंद्र रामजीत लिया
गौरा बौरामविकासशील इन्सान पार्टीस्वर्ण सिंहजीत लिया
गया टाउनभारतीय जनता पार्टीप्रेम कुमारजीत लिया
घोसीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)राम बली सिंह यादवजीत लिया
गोबिंदपुरराष्ट्रीय जनता दलएमडी कामरानजीत लिया
गोहराष्ट्रीय जनता दलभीम कुमार सिंहजीत लिया
गोपालगंजभारतीय जनता पार्टीसुबाष सिंहजीत लिया
गोपालपुरजनता दल (यूनाइटेड)नरेंद्र कुमार नीरजजीत लिया
Goriakothiभारतीय जनता पार्टीदेवेश कांत सिंहजीत लिया
Govindganjभारतीय जनता पार्टीसुनील मणि तिवारीजीत लिया
Guruaराष्ट्रीय जनता दलविनय कुमारजीत लिया
हाजीपुरभारतीय जनता पार्टीअवधेश सिंहजीत लिया
Harlakhiजनता दल (यूनाइटेड)सुधांशु शेखरअग्रणी
Harnautजनता दल (यूनाइटेड)हरि नारायण सिंहजीत लिया
हरसिद्धि (SC)भारतीय जनता पार्टीकृष्णनंदन पासवानजीत लिया
हसनपुरराष्ट्रीय जनता दल तेजप्रताप यादवजीत लिया
हथुआराष्ट्रीय जनता दल राजेश कुमार सिंहजीत लिया
Hayaghatभारतीय जनता पार्टीराम चंद्र प्रसादजीत लिया
हिलसाजनता दल (यूनाइटेड)कृष्णमुरारी शरण उर प्रेम मुखियाजीत लिया
हिसुआभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनीतू कुमारीजीत लिया
Imamganjहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)जीतन राम मांझीजीत लिया
इस्लामपुरराष्ट्रीय जनता दलराकेश कुमार रौशनजीत लिया
जगदीशपुरराष्ट्रीय जनता दलराम विष्णु सिंहजीत लिया
जलेभारतीय जनता पार्टीजिबेश कुमारजीत लिया
जमालपुरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसअजय कुमार सिंहअग्रणी
जमुईभारतीय जनता पार्टीश्रेयसी सिंहजीत लिया
जहानाबादराष्ट्रीय जनता दलकुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादवजीत लिया
झाझाजनता दल (यूनाइटेड)दामोदर रावतजीत लिया
झंझारपुरभारतीय जनता पार्टीनीतीश मिश्राजीत लिया
JokihatAIMIMशाहनवाजजीत लिया
Kadwaभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशकील अहमद खानजीत लिया
कहलगांवभारतीय जनता पार्टीपवन कुमार यादवजीत लिया
कल्याणपुरराष्ट्रीय जनता दलमनोज कुमार यादवजीत लिया
कल्याणपुरजनता दल (यूनाइटेड)महेश हजारीजीत लिया
कांतिराष्ट्रीय जनता दलमोहम्मद इज़राइल मंसूरीजीत लिया
काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)अरुण सिंहजीत लिया
Kargaharभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससंतोष कुमार मिश्राजीत लिया
कस्बाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसएमडी। AFAQUE ALAMजीत लिया
कटिहारभारतीय जनता पार्टीतारकिशोर प्रसादअग्रणी
कटोरिया प्रखण्डभारतीय जनता पार्टीडॉ। निक्की हम्ब्रोमअग्रणी
Keotiभारतीय जनता पार्टीमुरारी मोहन झाजीत लिया
केसरियाजनता दल (यूनाइटेड)शालिनी मिश्राजीत लिया
खगरियाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसछत्रपति यादवजीत लिया
Khajauliभारतीय जनता पार्टीअरुण शेखर प्रसादजीत लिया
किशनगंजभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसइज़हारुल हुसैनजीत लिया
KochadhamanAIMIMमुहम्मद इज़हार असफीजीत लिया
Korhaभारतीय जनता पार्टीकविता देवीजीत लिया
कुचायकोटे प्रखण्डजनता दल (यूनाइटेड)अमरेन्द्र कुमार पांडेजीत लिया
Kumhrarभारतीय जनता पार्टीअरुण कुमार सिन्हाजीत लिया
Kurhaniराष्ट्रीय जनता दलअनिल कुमार साहनीजीत लिया
Kurthaराष्ट्रीय जनता दलबागी कुमार वर्माजीत लिया
Kusheshwarजनता दल (यूनाइटेड)शशिभूषण हजरीजीत लिया
कुटुम्बभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराजेश कुमारजीत लिया
लखीसरायभारतीय जनता पार्टीछठी कुमारी सिन्हाजीत लिया
लालगंजभारतीय जनता पार्टीसंजय कुमार सिंहजीत लिया
Laukahaराष्ट्रीय जनता दलभरत भसह मनलजीत लिया
लौरियाभारतीय जनता पार्टीविनय बिहारीजीत लिया
मधेपुराराष्ट्रीय जनता दलचंद्रा शेखरजीत लिया
मधुबनभारतीय जनता पार्टीराणा रणधीरजीत लिया
मधुबनीराष्ट्रीय जनता दलसमीर कुमार महाशयजीत लिया
महाराजगंजभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसविजय शंकर दुबेजीत लिया
Mahishiजनता दल (यूनाइटेड)गंजशेहर साहअग्रणी
Mahnarराष्ट्रीय जनता दलबीना सिंहजीत लिया
महुआराष्ट्रीय जनता दलमुकेश कुमार रावणजीत लिया
मखदुमपुरराष्ट्रीय जनता दलसतीश कुमारजीत लिया
मनेरराष्ट्रीय जनता दलBHAI VIRENDRAजीत लिया
मनिहारीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमनोहर प्रसाद सिंहजीत लिया
मांझीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)डॉ। सत्येंद्र यादवजीत लिया
 Marhauraराष्ट्रीय जनता दलजितेन्द्र कुमार रायजीत लिया
मसौर्हीराष्ट्रीय जनता दलREKHA DEVIजीत लिया
Matihaniलोक जन शक्ति पार्टीराज कुमार सिंहजीत लिया
Minapurराष्ट्रीय जनता दलराजदेव कुमारजीत लिया
मोहनियाराष्ट्रीय जनता दलसंगीता कुमारीजीत लिया
Mohiuddinnagarभारतीय जनता पार्टीराजेश कुमार सिंहजीत लिया
मोकामाराष्ट्रीय जनता दलअनंत कुमार सिंहजीत लिया
Morwaराष्ट्रीय जनता दलरणविजय साहूअग्रणी
मोतिहारीभारतीय जनता पार्टीप्रमोद कुमारजीत लिया
मुंगेरभारतीय जनता पार्टीप्रणव कुमारअग्रणी
मुजफ्फरपुरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसबिज्नेड़ा चौधरीजीत लिया
नबीनगरराष्ट्रीय जनता दलषजय कुमार सिंह अलिआस दबलू सिंहजीत लिया
नालंदाजनता दल (यूनाइटेड)श्रवण कुमारजीत लिया
Narkatiaराष्ट्रीय जनता दलSHAMIM AHMADजीत लिया
नरकटियागंजभारतीय जनता पार्टीरशमी वर्माजीत लिया
नरपतगंजभारतीय जनता पार्टीJAI PRAKASH YADAVजीत लिया
Nathnagarराष्ट्रीय जनता दलअली अशरफ सिद्दीकीजीत लिया
Nautanभारतीय जनता पार्टीनारायण प्रसादजीत लिया
नवादाराष्ट्रीय जनता दलविभा देवीजीत लिया
निर्मलीजनता दल (यूनाइटेड)अनिरुद्ध प्रसाद यादवजीत लिया
नोखाराष्ट्रीय जनता दलANITA DEVIजीत लिया
obraराष्ट्रीय जनता दलऋषि कुमारजीत लिया
Paliganjभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)SANDEEP SAURAVजीत लिया
Parbattaजनता दल (यूनाइटेड)डॉक्टर संजीव कुमारजीत लिया
परिहारभारतीय जनता पार्टीगायत्री देवीजीत लिया
Parooभारतीय जनता पार्टीअशोक कुमार सिंहजीत लिया
परसाराष्ट्रीय जनता दलCHHOTE LAL RAYजीत लिया
Patepurभारतीय जनता पार्टीलखेन्द्र कुमार रावणजीत लिया
पटना साहिबभारतीय जनता पार्टीनंद किशोर यादवजीत लिया
Phulparasजनता दल (यूनाइटेड)शेला कुमारीजीत लिया
फुलवारीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)गोपाल राविदासजीत लिया
Pipraभारतीय जनता पार्टीश्यामबाउ प्रसाद यादवजीत लिया
Pipraजनता दल (यूनाइटेड)रामबिलास कामतजीत लिया
Pirpaintiभारतीय जनता पार्टीललन कुमारजीत लिया
प्राणपुरभारतीय जनता पार्टीनिशा सिंहजीत लिया
पूर्णियाभारतीय जनता पार्टीVIJAY कुमार कुमार खेमाजीत लिया
रफीगंजराष्ट्रीय जनता दलमोहम्मद नेहालुद्दीनजीत लिया
राघोपुरराष्ट्रीय जनता दलतेजेश्वरी प्रसाद यादवजीत लिया
रघुनाथपुरराष्ट्रीय जनता दलहरिशंकर यादवजीत लिया
Rajapakarभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रतिमा कुमारीअग्रणी
Rajauliराष्ट्रीय जनता दलप्रभाष वीरअग्रणी
राजगीर जनता दल (यूनाइटेड)कुशाल किशोरअग्रणी
राजनगरभारतीय जनता पार्टीडॉ। रामप्रीत पासवानअग्रणी 
राजपुरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसवशवनाथ रामजीत लिया
रामगढ़राष्ट्रीय जनता दलसुधाकर सिंहजीत लिया
रामनगरभारतीय जनता पार्टी भागीरथी देवीजीत लिया
रानीगंज जनता दल (यूनाइटेड) ACHMIT RISHIDEVजीत लिया
रक्सौलभारतीय जनता पार्टीप्रमोद कुमार सिन्हाजीत लिया
रीगाभारतीय जनता पार्टीMOTI LAL PRASADअग्रणी 
Roseraभारतीय जनता पार्टी BIRENDRA कुमारजीत लिया
Runnisaidpurजनता दल (यूनाइटेड) पंकज कुमार मिश्रजीत लिया
Rupauliजनता दल (यूनाइटेड) BIMA BHARTIजीत लिया
सहरसाजनता दल (यूनाइटेड) आलोक रंजनजीत लिया
साहेबगंजभारतीय जनता पार्टी राजु कुमार सिंहजीत लिया
साहेबपुर कमालविकासशील इन्सान पार्टीसतानंद संबुद्ध @ ललनजीत लिया
Sakraराष्ट्रीय जनता दल अशोक कुमार चोधरी जीत लिया
समस्तीपुर जनता दल (यूनाइटेड)अख्तरुल इस्लाम शाहीनजीत लिया
संदेशराष्ट्रीय जनता दलकिरन देवासीजीत लिया
Sarairanjanजनता दल (यूनाइटेड)षष्ठी कुमार चौधरीजीत लिया
सासारामराष्ट्रीय जनता दलराजेश कुमार गुप्ताजीत लिया
शाहपुरराष्ट्रीय जनता दल राहुल तिवारीअग्रणी
शेखपुराराष्ट्रीय जनता दलविजय कुमारजीत लिया
शिवहरराष्ट्रीय जनता दलचैतन्य आनंद जीत लिया 
Sherghatiराष्ट्रीय जनता दलमंजू अग्रवालजीत लिया
सिकंदराहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)पूरा कुमार मंजी जीत लिया
Siktaभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)BIRENDRA PRASAD GUPTAजीत लिया
Sikti भारतीय जनता पार्टीविजया कुमार मंडलअग्रणी
सिमरी बख्तियारपुरराष्ट्रीय जनता दलयूसुफ सलहुद्दीन अग्रणी
सिंगेश्वर-स्थान प्रखण्डराष्ट्रीय जनता दलचंदहारास चौपालजीत लिया
सीतामढ़ीभारतीय जनता पार्टीमैथिलश कुमारजीत लिया
सिवानराष्ट्रीय जनता दलअवध बिहरि चौधरीजीत लिया
Sonbarshaजनता दल (यूनाइटेड)RATNESH SADAजीत लिया 
सोनेपुरराष्ट्रीय जनता दलडॉ। रामानुज प्रसादजीत लिया
सुगौलीराष्ट्रीय जनता दलएर। शशि भूषण सिंहजीत लिया
सुल्तानगंजजनता दल (यूनाइटेड)ललित नारायण मंडलजीत लिया
सुपौलजनता दल (यूनाइटेड)बिज्जेरा प्रसाद यादवअग्रणी
Surajgarhaराष्ट्रीय जनता दलप्रह्लाद यादवअग्रणी 
Sursandजनता दल (यूनाइटेड)DILIP रेजीत लिया
Taraiyaभारतीय जनता पार्टीजनक सिंहजीत लिया 
तारापुरजनता दल (यूनाइटेड)मेवा लाल चौधरीअग्रणी
Tarariभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)सुदामा प्रसाद एस / ओ गंगा दयाल साहअग्रणी
तेघराभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीराम रतन सिंहजीत लिया
ठाकुरगंजराष्ट्रीय जनता दलसऊद आलमजीत लिया
Tikariहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)अनिल कुमारअग्रणी
Triveniganjजनता दल (यूनाइटेड)वीणा भट्टीजीत लिया
उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रराष्ट्रीय जनता दलआलोक कुमार मेहताजीत लिया
वैशालीजनता दल (यूनाइटेड)सिद्धार्थ पटेलजीत लिया
वाल्मीकि नगरजनता दल (यूनाइटेड)धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंहजीत लिया
Warisnagarजनता दल (यूनाइटेड)अशोक कुमारजीत लिया
Warsaliganjभारतीय जनता पार्टीअरुणा देवीअग्रणी
Wazirganjभारतीय जनता पार्टीबीरेंद्र सिंहअग्रणी
Ziradeiभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति)अमरजीत कुशवाहा